उत्तराखंड -आईजीएल कर्मचारी बन साइबर ठगों का हमला -कार चला रहे व्यक्ति के खाते से 4.36 लाख उड़ाए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साइबर अपराधियों ने खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) का कर्मचारी बताकर देहरादून निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लिया और वेरिफिकेशन के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए 4.36 लाख रुपये की ठगी कर डाली।


रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला स्थित पंवार मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय अमर सिंह डुंगरियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई की शाम करीब 6:15 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कर्मचारी बताते हुए गैस कनेक्शन वेरिफिकेशन और शुल्क कटौती की बात कही। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा और कार्ड डिटेल भरने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


अमर सिंह ने लिंक खोलकर कार्ड संबंधी जानकारी दर्ज कर दी। उस समय वह कार चलाकर घर लौट रहे थे, इसलिए मोबाइल पर लगातार आ रहे ट्रांजेक्शन मैसेज नहीं देख पाए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने फोन चेक किया तो उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4.36 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक खाता और कार्ड ब्लॉक करवाया। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119