ओखलकांडा विकासखंड के डॉ.पडियार होंगे टीचर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड से पुरस्कृत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के नरतोला गांव के डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार जो को वर्तमान में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर कॉलेज में गणित विभाग के प्राध्यापक है को देहरादून में 29 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव 2023 में टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ सुरेंद्र पडियार शिक्षा के क्षेत्रों में अपना लगातार योगदान दे रहे है, और वर्तमान में रुद्रपुर कॉलेज में कार्यरत है।


ये अवार्ड कुछ चुनिंदा शिक्षकों के साल भर की विभिन्न गतिविधियों व रचनात्मक कार्यों के मूल्यांकन के बाद प्रदान किया जाता है, डॉ सुरेंद्र से अवार्ड से संबंधित विषय पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया की उन्हे ये सूचना मेल के माध्यम से डी. आई. एस. टी. एफ. के द्वारा प्राप्त हुई, जिसमे शिक्षक के वर्ष भर के कार्यों का मूल्यांकन स्क्रीनिंग टीम के द्वारा किया जाता है, और उनका नाम स्क्रीनिंग के बाद चयनित हुआ, जिसमे प्रो. डी. एस. रावत कुलपति नैनीताल चेयरमैन और प्रो. ए. एस. उनियाल ज्वाइंट डायरेक्टर उच्च शिक्षा उत्तराखंड अवार्ड स्क्रीनिंग समिति के कन्वीनर और अन्य समिति के मेंबर रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन

प्रदेश भर प्राथमिक से लेकर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कुल 32 प्राध्यापको को उक्त पुरुस्कार हेतु चयनित किया गया है, ऊधम सिंह नगर जिले से एक मात्र शिक्षक डॉ सुरेंद्र पडियार को ये सम्मान मिलने जा रहा है जो की यूकॉस्ट यूसर्क, ओएनजीसी, डी आई टी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में दिया जा रहा है, डॉ सुरेंद्र ने इन्वेंटरी के मैनेजमेंट के विभिन्न स्थितियों के लिए पर्यावरण संरक्षण से लेकर कार्बन उत्सर्जन , एनर्जी कंजम्शन, ग्रीन एनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए आपदा, आपातकाल जैसी गंभीर स्तिथियों में मुद्रास्फीति का आम नागरिक पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर किस प्रकार इन्वेंटरी को सुगमता पूर्वक प्रत्येक उपभोक्ता को सुविधा प्रदान की जा सकती इसके लिए 40 से अधिक शोध पत्र तैयार किए है

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-महिला आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार -छह ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी अहम कड़ी


उन्होंने अपना शोध कार्य कोटाबाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर नवीन भगत के मार्गदर्शन में पूरा किया, साथ स्नातक और स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई एमबीपीजी कॉलेज से करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से एजुकेशन लीडरशिप और रामानुजन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से वैदिक गणित के कोर्स किए है, डॉ सुरेंद्र कई शोध जर्नल में एसोसिएट एडिटर और समीक्षक के रूप में भी कार्य कर रहे है और लगभग 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग कर चुके है, डॉ सुरेंद्र वर्ष 2023 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड और अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट युवा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके है, और लगातार छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कार्य कर रहे है।

डॉ सुरेंद्र के मार्गदर्शन में कई छात्र गणित विषय से नेट,जेआरएफ,गेट जैसी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के विभिन्न उच्च शोध संस्थानों में शोध कार्य कर रहे है, इसके अतिरिक्त स्नातक स्तर तक जितने भी गरीब छात्र है उन्हे निशुल्क कोचिंग देने के साथ शिक्षा में भारतीयकरण आ सके इस हेतु कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करने और उनमें प्रतिभाग समय समय पर करते रहते है, उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर उनके गृह क्षेत्र नरतोला गांव के लोगो में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के साथ महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों छात्र छात्राओं के साथ साथ नैनीताल ऊधम सिंह जिले कई लोगो ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, डॉ सुरेंद्र ने इस सफलता का श्रेय अपने सभी छात्र छात्राओं को दिया उन्होने कहा कि शिक्षक की पहचान सिर्फ और सिर्फ उनके छात्र से ही संभव है छात्र आगे बढते रहते है तो एक प्रेरणा मिलती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119