ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक खाई में गिरा -चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


बछेलिखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि विगत दिवस महादेव चट्टी स्थित एक ढाबा संचालक ने वाहन दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


घटनास्थल पर कबाड़ से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा मिला। संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर तलाशी ली, जहां चालक का शव बरामद हुआ। ट्रक से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान शीशपाल (56) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।


पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन स्वामी और मृतक की पत्नी मनीषा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि शीशपाल वर्तमान में लोनी में रह रहा था और श्रीनगर से कबाड़ लेकर लौट रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119