ऋषिकेश में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ -तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला की शिकायत पर तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 से आरोपी उसे लगातार डराकर-धमकाकर अपने जाल में फंसाए हुए थे। आरोपियों ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल किया और अलग-अलग होटलों तथा फार्महाउसों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। कई मौकों पर महिला को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी पारिवारिक परिस्थितियों और उसके पिता की गंभीर बीमारी का फायदा उठाते हुए उसे लगातार ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।


पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले महिला को विश्वास में लिया, इसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी आधार पर उसे बार-बार मिलने और अलग-अलग स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर किया जाता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पति की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में पीड़िता के पति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने कई बार अपने पति को घटना की जानकारी दी, लेकिन उसने शिकायतों को नजरअंदाज किया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।


नेटवर्क में बड़े नाम आने की आशंका
पुलिस का मानना है कि मामला केवल एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि लंबे समय से चल रहे सुनियोजित शोषण से जुड़ा हो सकता है। जांच के दौरान इस नेटवर्क में अन्य प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की भी आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 342 (गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119