चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रुद्रपुर में गैस सप्लाई ठप

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। जिले में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


बताया जा रहा है कि चंपावत स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने कथित तौर पर मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


इस घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला। मैनेजर की मौत के बाद रुद्रपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी का कार्यालय बंद रहा, जिसके कारण गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई लोग गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119