चालक की लापरवाही महिला की जान पर भारी पड़ी, -बैक हो रही पिकअप की चपेट मे आने से महिला की मौत
गरुड़ (बागेश्वर)। पिकअप वाहन को बैक करते समय वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना टीट बाजार के निकट क्षेत्र में हुई है। टीट बाजार निवासी मृतक हंसी देवी किसी कार्य से बाजार में आई हुई थी, इस दौरान वह बैक करते समय पिकअप वाहन के पिछले टायर में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
बाजार में दिन दहाड़े हुई इस घटना से हर कोई सकते में है। वाहन चालक की लापरवाही महिला की जान पर भारी पड़ गई। खबर लिखे जाने तक घटना के सम्बन्ध मे कोई लिखित कार्यवाही नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट