गुलदार के हमले में महिला जख्मी -आधे घंटे तक गुलदार से भिड़ी महिला, -सिर, हाथ, पैर व पीठ में बने गहरे घाव
बेरीनाग। विकास खंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में घर के पास ही स्थित जंगल में जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला लगभग आधे घंटे तक गुलदार से भिड़ती रही।
शनिवार सुबह 11 बजे कमला देवी (46) पत्नी चामू सिंह जंगल में जानवरों के लिए चारा काट रही थी, तभी अचानक पिछले से गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, महिला बहादुरी का परिचय देते हुए आंधे तक गुलदार से भिड़ती रही, इस दौरान गुलदार ने महिला के सिर, हाथ, पैर, पीठ में गहरे घाव बना दिए और कमला देवी के शोर मचाने पर आसपास में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, तब जाकर गुलदार भाग खड़ा हुआ। कमला देवी को परिजन सीएचसी बेरीनाग लेकर आये जहां पर डाक्टरों ने उपचार किया। महिला के हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा