देहरादून में 42 लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार -STF की बड़ी कार्रवाई; सप्लायर की तलाश तेज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ की एएनटीएफ और बसंत विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े नशा तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है।


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने बसंत विहार क्षेत्र के ऋषि विहार तिराहे से मेहूंवाला जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान, मूल निवासी कोट खादर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और हाल निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशे की खेप पटेलनगर निवासी तरुण पाल उर्फ चीनू से लेकर आया था और इसे देहरादून में फुटकर में बेचने की तैयारी कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तरुण पाल उर्फ चीनू की तलाश में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी के पास नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह एसटीएफ के फोन नंबर 0135-2656202 या 9412029536 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119