शराबी पति का कहर: डाक सहायक पत्नी पर बल्ली से हमला -उंगलियां तोड़ीं, सास-ससुर समेत पांच पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में आईआईपी मोहकमपुर खुर्द में रह रही है।


मंदाकिनी विहार, सहस्रधारा रोड निवासी शालिनी शर्मा का विवाह वर्ष 2017 में आयुष शर्मा के साथ हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में शालिनी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति क्रूर रहा। आरोप है कि सास संगीता शर्मा मासिक धर्म के दौरान उसके साथ छुआछूत करती थीं और परिवार के लोग उस पर अपने नाम से लोन लेकर सास के नाम जमीन खरीदने तथा पूरी सैलरी सौंपने का दबाव बनाते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर पति आयुष, सास, ससुर, ननद स्मृति और देवर अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि पति तीन वर्षीय बेटे को भी उसकी मां और नाना-नानी को गालियां देना सिखाता था और विरोध करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


शालिनी ने बताया कि वर्ष 2022 में महिला हेल्पलाइन और 2024 में परिवार न्यायालय में कई बार समझौते भी हुए, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। आरोप है कि दो जनवरी को शराब के नशे में धुत पति आयुष ने उस पर बल्ली से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ की उंगलियां टूट गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला हेल्पलाइन की संस्तुति के बाद पति सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119