दहेज में पांच लाख न लाने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


जानकारी के अनुसार, किच्छा के गांव नजीबाबाद निवासी रंजना ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 30 अगस्त 2024 को सितारगंज के चिंतिमझरा वार्ड निवासी भारत सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और अन्य ससुराली उससे मायके से दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


आरोप है कि 19 जनवरी 2026 को पति भारत सिंह, ससुर चंद्र सिंह, ननद मंजू और नंदोई नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर जब उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सीओ बीएस धौनी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119