दिनेशपुर में लाखों की धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार -कोलकाता पुलिस ले गई ट्रांजिट रिमांड पर

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर/रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार चल रही एक महिला को कोलकाता पुलिस ने दिनेशपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बागदा (24 परगना) से एएसआई राजू घोष और एसआई सूर्य नारायण मंडल तीन कांस्टेबलों के साथ दिनेशपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर वार्ड नंबर नौ स्थित एक घर में दबिश दी गई। मौके पर मौजूद महिला को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान सोनाली राय पत्नी पलाश राय, निवासी बागदा, 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वह लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार थी। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन दिनेशपुर क्षेत्र में मिलने पर कार्रवाई की गई। महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में आरोपी को हिरासत में लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की गई, जिसके बाद कोलकाता पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

उधर, मोहल्ले वालों का कहना है कि महिला कुछ दिन पहले ही यहां किराये पर कमरा लेकर रह रही थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119