पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने जहर गटक कर मौत को गले लगाया

खबर शेयर करें 👉

-खौफनाक कदम के बाद मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने जहर गटक कर मौत को गले लगा लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खौफनाक कदम के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चार नाबालिग बच्चे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लमगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नतोली निवासी चंद्रपाल उम्र 35 पुत्र दिवान राम की बीती रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। काफी देर बहस के बाद चंद्रपाल ने घर में रखी नुवान की शीशी को गटक लिया। उसके इस खौफनाक कदम से परिजनों में चीख पुकार मच पड़ी। आसपास के लोग वहां पहुंचे और आधी रात में चंद्रपाल को सीएचसी लमगड़ा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल कुमार राठी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें अस्पताल से घटना की सूचना मिली, सूचना के बाद पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। सोमवार सुबह पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मृतक ने पारिवारिक विवाद के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया, मृतक मजदूरी करता था। उसके चार नाबालिग बच्चे तीन बेटियां व एक बेटा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119