निजी स्कूलों और बुक सेलरों के कथित गठजोड़ पर हल्द्वानी में इन निजी स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा, 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
हल्द्वानी। हल्द्वानी में निजी स्कूलों और बुक सेलरों के कथित गठजोड़ पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जांच में सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई बुक स्टोर्स से स्कूलों की पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
निजी स्कूलों की मनमानी की लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने जांच की थी। समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोपना, Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और स्कूलों की वेबसाइट पर फीस स्ट्रक्चर व अन्य जरूरी सूचनाएं सार्वजनिक न करना जैसी खामियां शामिल हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य शासन और प्रशासन के निर्देशों के साथ-साथ सीबीएसई के स्पष्ट नियमों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। सभी संबंधित स्कूलों को 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई, विधिक कार्रवाई तथा अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस:
1- वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
2- ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
3- ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल
4- आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
5- आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर
6- न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
7- चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी
8- डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
9- दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
10- ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
11- ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
12- जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
13- हिमालया विद्या मंदिर, हल्द्वानी
14- इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
15- देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
16- जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
17- किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
18- किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
19- काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
20- लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
21- लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
22- मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
23- नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
24- न्यू सनशाइन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
25- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
26- शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
27- सेंट लूक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
28- श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
29- सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
30- सनराइज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
31- समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
32- विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
33- सनबीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
34- एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
35- फन विद ड्राइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
36- टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
37- विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
38- वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
39- वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
40- होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
41- पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
42- न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
43- राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
44- स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
45- दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
46- आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा