8वीं के बेटे की सूझबूझ से बची माता-पिता की जीवनभर की कमाई -10 घंटे तक साइबर ठगों ने रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’

खबर शेयर करें 👉


बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक व्यापारी दंपति को आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने का डर दिखाकर करीब 10 घंटे तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाए रखा। ठग दंपति के बैंक खातों से रकम उड़ाने ही वाले थे, लेकिन आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके बेटे की समझदारी से पूरा खेल बिगड़ गया।


आतंकी गतिविधियों का डर दिखाकर जाल में फंसाया
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सुरखा बानखाना निवासी व्यापारी संजय सक्सेना को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि उनका मोबाइल नंबर आतंकी गतिविधियों और करोड़ों रुपये के घोटाले में इस्तेमाल हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


दहशत फैलाने के लिए ठग ने पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया और फर्जी अरेस्ट वारंट तक दिखा दिया। इसके बाद दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ बताकर लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर कर दिया गया।


हर गतिविधि कैमरे के सामने करने का दबाव
ठगों ने दंपति को इतना डरा दिया कि वे मानसिक रूप से पूरी तरह उनके नियंत्रण में आ गए। उन्हें घर से बाहर न जाने और हर काम कैमरे के सामने करने के निर्देश दिए गए। यहां तक कि खाना खाने और सोने के दौरान भी वीडियो कॉल चालू रखने को कहा गया।
इस दौरान ठगों ने बातों-बातों में दंपति से उनके बैंक खातों से जुड़ी अहम जानकारी भी हासिल कर ली थी और खातों से रकम निकालने की तैयारी कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


बेटे ने एयरोप्लेन मोड लगाकर तोड़ा संपर्क
घर में मौजूद आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे तन्मय को इस पूरी घटना पर शक हुआ। उसने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन डर के कारण वे उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुए।
आखिरकार देर रात तन्मय ने साहस दिखाते हुए मोबाइल को अचानक एयरप्लेन मोड पर डाल दिया। इससे ठगों से संपर्क तुरंत टूट गया और बैंक खातों से पैसे निकलने से बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलिस ने संभाला मामला
अगली सुबह परिवार प्रेमनगर थाने पहुंचा। फोन चालू करते ही ठगों की फिर से कॉल आई, लेकिन इस बार कॉल पुलिस ने उठाई और उन्हें सख्ती से जवाब दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की संदिग्ध वीडियो कॉल आने पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही किसी भी परिस्थिति में अपनी बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119