हल्द्वानी : भुजियाघाट गधेरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर भुजियाघाट के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव गधेरे में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गधेरे से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र के थानों व चौकियों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाल रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119