100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर -चालक की दर्दनाक मौत, एक दिन में तीन लोगों की गई जान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। मौलेखाल से रुडोली की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि महरौली क्षेत्र के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

बताया गया कि डंपर संख्या यूके04 सीबी-1327 मौलेखाल से रुडोली की ओर जा रहा था। चित्तौड़गढ़ के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय डंपर खाली था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

हादसे में चालक रमेश चंद्र रेखाड़ी (28) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी बासौली, सल्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें खाई से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस के माध्यम से देवायल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा रहा। इससे पहले हवालबाग विकासखंड के गधोली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों हादसों में एक ही दिन में तीन लोगों की जान चली जाने से जिले में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119