चतुर्थ श्रेणी भर्ती में देरी पर शिक्षा मंत्री नाराज -एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से लंबित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई है। भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु विभागीय स्तर पर समिति गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रयाग पोर्टल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्मिकों की योग्यता एवं सेवा शर्तें तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


विद्यालयी शिक्षा विभाग में आउटसोर्स माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों पर अब तक तैनाती न होने को लेकर मंत्री ने अधिकारियों की कड़ी समीक्षा की। विगत शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिए ठोस सेवा शर्तें तय करने हेतु तत्काल समिति गठित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का प्रशासनिक या तकनीकी गतिरोध उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त प्रयाग पोर्टल पर एक सप्ताह के भीतर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मंत्री के आदेशों के क्रम में शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119