मिर्च-नींबू का हमला कर नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुए आठ युवक -पुलिस ने सभी को दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक कर्मचारियों की आंखों में नींबू और मिर्च का घोल डालकर फरार हो गए। घटना से केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान चलाया और सभी युवकों को खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार सुल्ताननगरी, गौलापार स्थित मंथन नशा मुक्ति केंद्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवकों को नशे की लत छुड़ाने के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें पिथौरागढ़, हल्द्वानी और हल्दूचौड़ के युवक भी शामिल थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को केंद्र संचालक मोहन सिंह बिष्ट ने पुलिस को सूचना दी कि केंद्र में भर्ती कुछ युवकों ने कर्मचारियों की आंखों में नींबू और मिर्च का घोल डाल दिया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी असहज हो गए, जिसका फायदा उठाकर आठ युवक केंद्र की दीवार फांदकर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस हरकत में आ गई और युवकों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने दो युवकों को केंद्र के आसपास से ही पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार युवकों को अगले दो दिनों के भीतर खोज निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पुलिस ने सभी युवकों को बरामद करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119