उत्तराखंड में 17 निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई -पंजीकरण सूची से हटाए गए, जानें कौन हैं ये दल?
देहरादून। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 निष्क्रिय दलों को अपनी सूची से हटा दिया है। कार्रवाई उन दलों पर की गई है जिन्होंने वर्ष 2019 के बाद न तो कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ा और न ही भौतिक सत्यापन के दौरान उनके कार्यालयों का कोई अस्तित्व मिला।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, ताजा कार्रवाई में सूची से हटाए गए दलों में भारत र्कौमी दल (हरिद्वार), भारत परिवार पार्टी (हरिद्वार), भारतीय सम्राट सुभाष सेना (हरिद्वार), पीपल्स पार्टी (हरिद्वार), भारतीय मूल निवासीदे समाज पार्टी (देहरादून), भारतीय अंत्योदय पार्टी (देहरादून), भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी (देहरादून), गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट (देहरादून), प्रजातंत्र पार्टी ऑफ इंडिया (नैनीताल), सुराज सेवा दल (हल्द्वानी) और उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी (देहरादून) शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले अगस्त 2025 में भी निर्वाचन आयोग ने छह अन्य गैर-मान्यता प्राप्त दलों को सूची से हटाया था। इनमें भारतीय जनक्रांति पार्टी (देहरादून), भारतीय जनमंच पार्टी (देहरादून), मैदानी क्रांति दल (देहरादून), प्रजामंडल पार्टी (पौड़ी गढ़वाल), राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी (हरिद्वार) और राष्ट्रीय जनसहाय दल (देहरादून) शामिल थे।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि ऐसी कार्रवाई का उद्देश्य केवल सक्रिय और नियमों का पालन करने वाले राजनीतिक दलों को पंजीकृत सूची में बनाए रखना तथा चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…लिव-इन संबंधों में महिलाओं को भी मिलेगा धारा 498ए का संरक्षण -सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला
उत्तराखंड…पोती से परेशान वृद्धा ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश