नीतीश युग का अंत? बिहार में सत्ता बदलने की आहट -भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार की तैयारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिल सकता है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे के इस्तीफे की अटकलों के बीच सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ होती दिख रही है। माना जा रहा है कि उनके पद छोड़ने के बाद पहली बार राज्य में के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता खुल सकता है।


जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और राज्यपाल को सरकार भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


राज्य सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने से पहले कैबिनेट को अपने फैसले से अवगत कराते हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और इसके बाद पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। इसके लिए भाजपा कार्यालय में अपराह्न तीन बजे बैठक प्रस्तावित है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री को पार्टी संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है और वे पटना पहुंचने वाले हैं। वर्तमान में (राजग) के पास विधानसभा में मजबूत बहुमत है। गठबंधन में जदयू के 85, भाजपा के 89, के 19, के 5 और के 5 विधायक शामिल हैं।


नई सरकार के गठन को लेकर उपमुख्यमंत्री का नाम मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किसी नए चेहरे पर भी दांव लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


इस बीच जदयू नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभाव बना रहेगा और नई सरकार उनके मार्गदर्शन में काम करेगी। पार्टी के कुछ नेताओं ने यह भी संकेत दिया है कि नीतीश कुमार के पुत्र को सरकार या संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। बिहार की राजनीति में यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में सत्ता समीकरणों को नया रूप दे सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119