न्याय पंचायत स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लाखनमंडी/कुंवरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम/प्रतियोगिता का न्याय पंचायत लाखनमंडी स्तर पर शुभारंभ संकुल कुंवरपुर में हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में बच्चों ने भाग लिया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे—
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता
प्राथमिक स्तर
प्रथम: राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर
द्वितीय: राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानीबंगर
तृतीय: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर
जूनियर स्तर
प्रथम: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर
द्वितीय: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर
तृतीय: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर
लोक वाद्य यंत्र सहित लोक गायन
प्राथमिक स्तर
प्रथम: रा.प्रा.वि. नवाडखेड़ा कॉलोनी
द्वितीय: रा.प्रा.वि. सुल्तान नगरी
जूनियर स्तर
प्रथम: रा.उ.मा.वि. नयागांव लछ्मपुर
द्वितीय: रा.बा.इं.कॉ. किशनपुर
आरटीई/निपुण/उल्लास/स्वच्छता व स्वास्थ्य आधारित नुक्कड़ नाटक
प्राथमिक स्तर
प्रथम: रा.प्रा.वि. सुल्तान नगरी
द्वितीय: रा.प्रा.वि. नवाडखेड़ा कॉलोनी
जूनियर स्तर
प्रथम: रा.बा.इं.कॉ. किशनपुर
लोक नृत्य प्रतियोगिता
प्राथमिक स्तर
प्रथम: रा.प्रा.वि. सुल्तान नगरी
द्वितीय: रा.प्रा.वि. नवाडखेड़ा कॉलोनी
तृतीय: रा.प्रा.वि. दानीबंगर
जूनियर स्तर
प्रथम: रा.उ.मा.वि. नयागांव लछ्मपुर
द्वितीय: रा.बा.इं.कॉ. किशनपुर
नवाचारी मॉडल प्रदर्शनी
प्राथमिक स्तर: रा.प्रा.वि. नवाडखेड़ा कॉलोनी (प्रथम)
जूनियर स्तर: रा.बा.इं.कॉ. किशनपुर (प्रथम)
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका रामपाल सिंह, कविता भट्ट, वीना काण्डपाल, सपना महतोलिया, लीला चकरायत, गीता जन्तवाल, शिवेंद्र टम्टा, ओम प्रकाश एवं सविता देवी ने निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की माताओं को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम का संचालन डिकर सिंह पडियार एवं हिमांशु रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119