रुद्रपुर में टेंपो चालक संदिग्ध हालात में लापता, आत्महत्या की आशंका, -परिजनों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश से सटे डिबडिबा गांव निवासी एक टेंपो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट करने और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। युवक के टेंपो से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


डिबडिबा सोढ़ी कॉलोनी, बिलासपुर (रामपुर) निवासी रमेश चंद मिश्रा परिजनों के साथ रंपुरा चौकी पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पुनीत कुमार मिश्रा दिनेशपुर–रुद्रपुर रूट पर टेंपो चलाता था। 14 दिसंबर को संजयनगर खेड़ा निवासी एक टेंपो चालक ने अपने साथियों के साथ रंजिश के चलते पुनीत के साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 15 दिसंबर की शाम वह घर से दवा लेने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को घर के बाहर खड़े टेंपो में एक नोट मिला, जिसमें उसने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई न होने और आत्महत्या करने जा रहा हूं, जैसी बात लिखी थी। घटना से घबराए परिजनों ने पुलिस से युवक को जल्द खोजने की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

इस संबंध में सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119