शादी का झांसा देकर नौ साल तक शोषण -लाखों की ठगी का आरोप -एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

खबर शेयर करें 👉

भतरौजखान/अल्मोड़ा। भतरौजखान थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा झांसा देकर करीब नौ वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पहले आरोपी ने अल्मोड़ा स्थित गोलू मंदिर में उससे शादी करने का विश्वास दिलाते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया और साथ रहने लगा। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहे और आरोपी कई बार महिला के घर भी आता-जाता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके सरकारी पद का लाभ उठाते हुए वाहन, कपड़े, मकान किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर उससे लाखों रुपये लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पीड़िता के अनुसार जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और विवाह का पंजीकरण कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने फोन पर धमकाते हुए उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।


बताया गया कि नौ मार्च को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बासोट स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची पुलिस को वह फरार मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

इसके बाद अगले दिन फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर मकान को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119