शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण -अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महानगर में एक युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और अब अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


महानगर की एक कॉलोनी निवासी युवती के अनुसार मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो बैंक में नौकरी करता है, पिछले सात वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध में था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली।
पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी युवक ने किसी अन्य युवती से विवाह तय कर लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो सात अप्रैल की रात आरोपी उसके घर पहुंच गया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


मामले में एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119