चंपावत में शर्मनाक वारदात : नाबालिग से सरेआम छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
चंपावत जिले के लोहाघाट से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। यहां मनचलों ने सरेआम एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी शाम करीब सवा छह बजे अपने एक दोस्त के साथ जा रही थी। इसी दौरान रायकोट निवासी हिमांशु बिष्ट अपने एक साथी के साथ बाइक से उनका पीछा करने लगा। आरोप है कि पहले उसने लड़की से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन जब लड़की ने मना किया तो वह भड़क उठा।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़कर उसके साथ सरेआम मारपीट शुरू कर दी और उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस हमले में पीड़िता की उंगलियों और अंगूठे में चोट आई और खून भी बहने लगा। घटना के बाद भी आरोपी नहीं रुके और लड़की को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी वारदात जय दुर्गा टेंट हाउस के पास की बताई जा रही है।
परिजनों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब आरोपियों ने ऐसी हरकत की हो। इससे पहले भी आरोपी के बड़े भाई द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ की गई थी। उस समय शिकायत के बाद माफीनामा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए और उन्होंने दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया।
घटना के बाद नाबालिग गहरे सदमे में है, जबकि परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत