भवाली : खाई में गिरी कार, चालक की मौत
नैनीताल। तिरछाखेत रोड पर सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल वाहन चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय दया किशन पांडे पुत्र प्रेम बल्लभ पांडे निवासी, श्यामखेत भवाली देर रात घर लौट रहे थे। नैनीबैंड के पास गांव की सड़क में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। डॉ. जलीस अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया था। रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति बैठा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत