ग्रुप कमांडर बल राजेश सिंह ने 24वीं छात्रा वाहिनी का किया निरीक्षण, -एएनओ के प्रयासों की सराहना की

खबर शेयर करें

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में स्थापित 24 यूके गर्ल्स बटालियन का ग्रुप कमांडर, नैनीताल के कमांडर बल राजेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बटालियन की ए एन ओ लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) ममता पंत ने 24वीं वाहिनी गर्ल्स बटालियन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारियां दी। दोनों ही अधिकारियों ने कैडेट रिया जोशी को सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की।


ग्रुप कमांडर बल राजेश सिंह ने कैडेट्स को सेना में भविष्य बनाने और अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिये प्रेरक व्याख्यान दिया उन्होंने परिसर में स्थापित 24वीं वाहिनी की ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट (डॉ.)ममता पंत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ए एन ओ जुझारू अधिकारी हैं। जिनके निर्देशन में कैडेट्स अनुशासित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बेहतर अनुशासन कैडेट्स में दिखाई दे रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत -शादी समारोह में बाराकोट क्षेत्र के चोमैल जा रहे थे  


परिसर में स्थापित एन सी सी बटालियन और कार्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, एनसीसी 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल एन.के. कांडपाल,कार्यकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. गीता खोलिया, कॉरपोरल कनिका भट्ट,लांस कॉरपोरल दीपिका पिलख्वाल सहित एनसीसी के 100 से अधिक कैडेट्स उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119