तेज रफ्तार बुलेट ने काश्तकार को कुचला-इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक काश्तकार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


जानकारी के अनुसार हाल निवासी देवपुर, देवका तथा मूल निवासी नौगांव कल्याणपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) 55 वर्षीय इतवारी लाल पुत्र कन्हाई लाल हल्द्वानी में अपने भतीजे सर्वेश कुमार के साथ किराए पर रहते थे। वह कमलुवागांजा क्षेत्र में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे।


मंगलवार को इतवारी लाल किसी काम से पैदल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल इतवारी को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


भतीजे सर्वेश कुमार के अनुसार, हायर सेंटर ले जाते समय नगीना, बिजनौर के पास इतवारी लाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को हल्द्वानी लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार बुलेट चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119