दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवाओं की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वार्ड नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह राणा (27) पुत्र उमेश सिंह राणा, अपने गांव के ही दो अन्य युवकों राजेश सिंह राणा (35) पुत्र पंचम सिंह राणा और राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (27) पुत्र दर्शन सिंह के साथ किसी काम से झनकट गए थे। देर शाम तीनों बाइक से झनकट से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता से बच्चों को छोड़कर लौट रही एक निजी स्कूल बस से प्रतापपुर वार्ड नंबर नौ में गुरुद्वारा फार्म के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


सूचना मिलने पर नानकमत्ता पुलिस उप जिला चिकित्सालय पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।


हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक देवेंद्र सिंह राणा तीन बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था और अविवाहित था। वहीं मृतक राजेश सिंह राणा अपने पीछे पत्नी शिशुकला और दो बेटियां रितिका (9) व जेसिका (6) को छोड़ गया है। वह भी राजमिस्त्री का काम करता था और उसके दो भाई हैं। तीसरे मृतक राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला अविवाहित था और मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में से एक था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119