खेत में हल चलाते गश खाकर गिरा किसान, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गरमपानी। सुदूर हिडाम गांव में खेत में कार्य कर रहे किसान की एकाएक मौत हो गई। काश्तकार की एकाएक मौत हृदयाघात माना जा रहा है। ताड़ीखेत ब्लॉक के हिडाम गांव के रमेश राम (60) गांव के समीप स्थित अपने खेतों पर कार्य के लिए पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

ग्रामीणों के अनुसार खेतो में हल चलाने के बाद रमेश राम ने एक गिलास पानी पिया और फिर अचानक वह बेसुध होकर गिर गए। काश्तकार के एकाएक बेसुध होने से अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई। दोपहर बाद भुजान स्थित कोसी व कुंजगढ़ नदी के संगम पर स्थित शमशान घाट में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119