रूद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद -हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला बहादुर रोड पर सिडकुल ढाल के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त पप्पू वर्मा (42 वर्ष) पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में की है।


मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का निवासी था और पिछले करीब 10 वर्षों से ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर-4 में अपने परिवार के साथ रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक 14 वर्षीय बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सिडकुल जैसे व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र के समीप शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119