वाहन दुर्घटना में एनएसयूआई प्रदेश सचिव सहित पिता-पुत्र की मौत

खबर शेयर करें 👉


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में पांच किमी दायरे के भीतर नैनीपातल और पलेटा में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरे। एक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। दूसरे हादसे में धौलीगंगा एनएचपीसी में कार्यरत चार कर्मचारी घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। इधर, सड़क हादसे में मरने वालों में पिता-पुत्र सतगढ़ गांव निवासी और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव धारचूला के निवासी थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब कार संख्या यूके 05 ई 1903 में सवार होकर सतगढ़ निवासी हरीश कापड़ी (52) पुत्र स्व. केदार दत्त कापड़ी, शुभम कापड़ी (25) पुत्र हरीश कापड़ी और एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहित बोनाल (25) पुत्र देवेंद्र बोनाल बजेटी व मूल निवासी धारचूला 20 किमी दूर जिला मुख्यालय को रवाना हुए। पांच किमी दूरी तय करते ही पलेटा के समीप चालक हरीश, कार से नियंत्रण खो बैठे और वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची रेस्क्यू टीम को तीनों लोग मृत अवस्था में मिलें। बाद में रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकालें। मृतक हरीश सतगढ़ में ही ढाबा संचालन का काम करते थे। उनका पुत्र शुभम भी उनके कार्य में मदद करता था, वर्तमान में वह एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष पद पर भी काबिज था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119