उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी ने जारी किए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है और यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से समाज को अपनी परंपराओं, मूल्यों और ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिससे दर्शकों में सांस्कृतिक चेतना और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ लोगों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119