केलाखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से महिला की मौत, 5 घायल; ग्रामीणों का हाईवे पर धरना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग केलाखेड़ा पर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक को वन-वे किए जाने के कारण शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गदरपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने सामने से आ रही दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


केलाखेड़ा पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र स्थित गांव नीन्दड़ी निवासी मुनव्वर (60) पुत्र नजीर, राशिदा (50) पत्नी शरीफ, फैज (7) पुत्र शमीम, शाहीन (32) पत्नी नोमान, फरीद अहमद (60) पुत्र शब्बीर अहमद और रोमा (45) पत्नी फुरकान सहित अन्य परिजन दो कारों में सवार होकर गदरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ियां फिदानगर चौराहे के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे डंपर ने दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राशिदा को तत्काल काशीपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली और अकरम पठान के नेतृत्व में हाईवे किनारे धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के ट्रैफिक को वन-वे किए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंडरपास निर्माण की मांग पूरी नहीं की गई तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं। वहीं अकरम पठान ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


धरने में फुरकान अली, जितेंद्र चानना, लियाकत अली, रफीक कुरैशी, नासिर अली, आसिफ अल्वी और अब्दुल्ला पठान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि डंपर और कारों की भिड़ंत में कुछ लोग घायल हुए हैं तथा एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119