उत्तराखंड : अमेजन स्टोर में आग का तांडव– जिंदा जल गए दो कर्मचारी, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो कर्मचारियों की जान ले ली। आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर के अंदर सो रहे दोनों कर्मचारी बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक दमकल व पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड के जीतपुर नेगी क्षेत्र स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। पास में स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्टोर का शटर बंद होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

मृतकों की पहचान बागजाला गौलापार निवासी नरेंद्र (35) और पंचायतघर निवासी अमित (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घटना के समय स्टोर के भीतर सो रहे थे। प्रारंभिक आशंका है कि आग लगने के बाद धुएं और लपटों के बीच फंसने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119