Uknews…गूगल पर होटल खोजा, 15 हजार गंवाए -नैनीताल पहुंचे दिल्ली के पर्यटक को साइबर ठगों ने लगाया चूना

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक साइबर ठगी का शिकार हो गए। होटल बुकिंग के नाम पर ठगों ने उनसे 15 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले की शिकायत पुलिस और साइबर सेल को दी गई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अभिनव ने नैनीताल आने से पहले गूगल पर सर्च कर नैनीताल के हिमालया होटल में दो कमरे बुक कराए थे। बुकिंग के लिए उन्होंने ऑनलाइन 15 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। शुक्रवार को जब वह परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे तो होटल प्रबंधन ने बताया कि उनके नाम से कोई बुकिंग दर्ज ही नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के दौरान सरयू में बहा 8 वर्षीय मासूम -तलाश जारी

इसके बाद अभिनव ने बुकिंग कराने वाले नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। तब उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। घटना के बाद पर्यटक और उनके परिजन परेशान हो गए तथा शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा -सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही लोगों से होटल बुकिंग करते समय केवल अधिकृत वेबसाइटों और सत्यापित संपर्क नंबरों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119