हल्द्वानी में पहली पैरा लॉन बॉल्स स्टेट चैंपियनशिप -30 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में पहली पैरा लॉन बॉल्स स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 50 पैरा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 30 खिलाड़ियों का चयन आगामी 24 मार्च से असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल्स चैंपियनशिप के लिए किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इस अवसर पर नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती भी मौजूद रहे। उन्होंने सांसद अजय भट्ट की ओर से सभी खिलाड़ियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कार्यक्रम में पैरा लॉन बॉल्स एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव फिरोज खान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मला मेहता, उमा जोशी, नीलिमा देवी, सलीम खान, शरद जोशी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119