झूठी फायरिंग की सूचना देना महिला को पड़ा महंगा -पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बेटे पर फायरिंग की झूठी सूचना डायल 112 पर देना जगतपुरा निवासी एक महिला को महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला फायरिंग का नहीं बल्कि कार और इंडेन गैस के वाहन की टक्कर के बाद हुए विवाद का निकला। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने महिला का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस के अनुसार गुरुवार रात डायल 112 के माध्यम से एक महिला ने सूचना दी कि उसके पुत्र पर कुछ लोगों ने हमला कर फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप के कोतवाल मोहन पांडे, एसआई अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल नरेश सामंत और किशोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


जांच के दौरान पता चला कि सूचना देने वाली महिला जगतपुरा निवासी रानी पत्नी जमुना प्रसाद है। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि रानी का पुत्र बोबी चौधरी अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में वैगनआर कार से जा रहा था। अटरिया रोड पर उसकी कार की टक्कर इंडेन गैस के वाहन से हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो किसी ने भी फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की। जांच में सामने आया कि रानी ने मारपीट करने वाले युवकों को सबक सिखाने के उद्देश्य से डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। साथ ही चालान की रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119