महिला दिवस पर दुग्ध संघ ने सम्मानित कीं महिला दुग्ध उत्पादक

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्वतीय क्षेत्र खुटियाखाल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के मुख्य आतिथ्य तथा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में महिला दुग्ध उत्पादकों ने कुमाऊनी लोकगीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को उत्सवमय बना दिया, जिससे पर्वतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।


इस मौके पर वर्ष 2024 से 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें समिति की वित्तीय स्थिति, दुग्ध खरीद, लाभांश व व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में लगभग 29 लाख 93 हजार 885 रुपये की दुग्ध खरीद हुई, जिसमें करीब 8.48 प्रतिशत लाभ दर्ज किया गया। इसी प्रकार लगभग 30 लाख 20 हजार 123 रुपये की दुग्ध खरीद पर 9.72 प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ, जबकि लगभग 2 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की दुग्ध खरीद पर करीब 8.5 प्रतिशत लाभ दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


समिति की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष भर में कुल लगभग 91 हजार लीटर से अधिक दुग्ध की खरीद की गई। समिति द्वारा औसत दुग्ध खरीद दर लगभग 33.19 रुपये प्रति लीटर रही, जबकि नमूना बिक्री दर 60 रुपये प्रति लीटर निर्धारित है।


बैठक में दुग्ध उत्पादकों को उनके योगदान के आधार पर बोनस राशि भी वितरित की गई। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


कार्यक्रम के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में हाल ही में बाघ के हमले में एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप 21-21 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।


इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे दुग्ध उत्पादकों को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सहकारी आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


कार्यक्रम के अंत में दुग्ध समिति की अध्यक्ष दुर्गा देवी और सचिव हरीश चंद्र कोटलिया ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा के.डी. रुवाली, संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी गीता ओझा, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी नीमा साह, विजय जलाल, संतोष, मीना रौतेला, डॉ. धीरज, पर्वतीय प्रभारी हरीश चंद्र आर्या तथा क्षेत्र पर्यवेक्षक पूनम दरमवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119