दुःखद : गुरना मंदिर के पास 60 मीटर गहरी खाई में गिरा टिप्पर -चालक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

–लोहाघाट से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के समीप एक टिप्पर वाहन लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही ऐंचोली चौकी से उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति मुख्य सड़क से करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान केशव सिंह बोरा (48) निवासी ग्राम ढुंगा टोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है, जो टिप्पर वाहन का चालक था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


बताया जा रहा है कि केशव सिंह बोरा गुरुवार दोपहर लोहाघाट गया था। लोहाघाट से वापस लौटते समय गुरना मंदिर के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119