जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात वन दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार -विजिलेंस की कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जागेश्वर स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू/वन दरोगा नवीन नौटियाल को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के पंजीकरण के नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर का नाम भी सामने आया है। उन्हें सह-अभियुक्त बनाया गया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


वहीं प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पत्र मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119