पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद भट्ट ने भीमताल खुटानी क्षेत्र को बंदरों से निजात दिलाने को मंडल आयुक्त रावत को लिखा पत्र
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पद्मश्री यशोधर मठपाल जी के बंदरों के हमले में घायल हो जाने की खबर मिलने के बाद उन्हें दूरभाष से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही श्री भट्ट ने सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को पत्र लिखकर भीमताल खुटानी क्षेत्र को बंदरों से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
श्री भट्ट ने पत्र में लिखा है कि ज्ञात हुआ है कि भीमताल खुटानी क्षेत्र में बंदरों का आतंक अत्यधिक बढ़ गया है और विगत दिनों ख्यातिप्राप्त पर्यावरणविद् एवं पनी सम्मानित यशोधर मठपाल जी पर बन्दरों के झुण्ड ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, यह घटना अत्यतं दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री भट्ट ने कहा की जानकारी में आया है कि बंदरों के आतंक से आम जनता के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। क्षेत्र के नागरिक लगातार बंदरो की उपद्रवी गतिविधियों से श्रस्त है, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए यथा शीघ्र बन्दरों को पकडने हेतु सम्बन्धित विभाग का निर्देशित कर करवाई की जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न