पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हल्दूचौड़ आईटीबीपी 34वीं वाहिनी प्रथम
हल्द्वानी। आईटीबीपी 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ के तत्वावधान में क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ के अधीनस्त वाहिनियों के बीच अंतर वाहिनी पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 से 26 जुलाई तक चली प्रतियोगिता का शुभारंभ हेमन्त कुमार, द्वितीय कमान, 34वीं वाहिनी ने किया। इस दौरान पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी, हल्दूचौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 46वीं वाहिनी, रायबरेली, उत्तर प्रदेश उप विजेता रही।
जबकि महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भी 34वीं वाहिनी ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता का खिताब जीता, वहीं 32वीं वाहिनी, कानपुर, उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शनिवार को आयोजित समापन समारोह में कमांडेंट अनिल बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप कमांडेंट संजय तिवारी, सहायक कमांडेंट शेखर चंद्र पुनेठा सहित कई अधिकारी, हिमवीर एवं वीरांगनाएं मौजूद रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न