आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी -चार पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 15.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अमनदीप सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी बाबा बुद्धा इन्क्लेव, तरनतारन (पंजाब) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2024 में उसके मौसी के पुत्र रंजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी आवास विकास किच्छा के माध्यम से उसकी मुलाकात जसमान सिंह बेदी पुत्र राजू बेदी, सुखवीर बेदी उर्फ बिल्ली निवासी बेदी मोहल्ला किच्छा तथा अमन निवासी माधवपुर, बहेड़ी (बरेली) से कराई गई। आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इसके एवज में आरोपियों ने उससे 15.50 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसे फर्जी दस्तावेज थमा दिए गए, जिसके चलते एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उसे वापस भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पीड़ित द्वारा रकम वापस मांगने पर जसमान के पिता राजू बेदी ने गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि विगत रात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119