शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग ने कर्मचारी को बनाया निशाना

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग ने एक ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी को अपना शिकार बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही महिला नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

पुलिस को दी तहरीर में सुभाष नगर निवासी विनोद ठाकुर ने बताया कि वह बीएचईएल रानीपुर में ठेकेदार के अधीन कार्यरत हैं। उनकी मुलाकात संगीता और सुमन नाम की दो महिलाओं से हुई, जिन्होंने उन्हें पिंकी उर्फ पूनम और ज्योति उर्फ सोनी से मिलवाया। ज्योति ने पिंकी को अपनी बहन बताया और शादी कराने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

विनोद के अनुसार, उन्होंने 7 मई को पिंकी से शादी कर ली। शादी के नाम पर सुमन और ज्योति ने उनसे सोने की नथ, झुमके, मंगलसूत्र, चांदी की पायल और बिछुए के साथ-साथ एक लाख रुपये नगद ले लिए। शादी के चार दिन बाद ही पिंकी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

विनोद की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119