बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
चम्पावत। बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार मंगलवार को बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक समेत सभी आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार बाराकोट के पास अनियंत्रित होकर एनएच किनारे क्रश बैरियर से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में कार सवार चालक विजय जोशी (45) के अलावा अरुण कुमार (50), मंजू देवी (45), बिशन सिंह (36), लक्ष्मी देवी (28), रियांश (6), मोहनी देवी (62) और आरती (18) सभी बनबसा निवासी मामूली रुप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और बाराकोट चौकी पुलिस की मदद से घायलों को दुर्घटना स्थल से निजी वाहनों में उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां डॉ. बीना मैलकानी और फार्मासिस्ट मुकुल राय ने घायलों का उपचार किया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ
प्रधान संगठन का सरकार को अल्टीमेटम : 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित न हुए तो न्यायालय जाएंगे प्रधान