हरिद्वार बायपास के जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म -एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


देहरादून में हरिद्वार बायपास के निकट जंगल में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता के साथ बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना में शामिल दो नाबालिग लड़कों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा शुक्रवार को पटेल नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर की गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

पुलिस ने बताया कि पटेल नगर की रहने वाली पीड़िता की मां की ओर से दी गयी नामजद शिकायत में कहा गया कि रैफी उर्फ सोनू (19) तथा दो अन्य नाबालिग लड़के 12 मार्च की शाम को उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ हरिद्वार बायपास पर स्थित एक स्कूल के निकट जंगल में ले गए जहां उन्होंने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

शिकायत में कहा गया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को एक ऑटो-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया, जहां पहुंचने के बाद पीड़िता चक्कर खाकर गिर पड़ी। मां के पूछने पर लड़की ने आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी।

तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तत्काल भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रैफी को गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों नाबालिग आरोपी पीड़िता के परिचित थे, इनमें से एक नाबालिग आरोपी पूर्व में पीड़िता के घर में किराये पर रहता था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119