उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज -कई पर्वतीय जिलों में तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली है। बादलों के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज तूफान चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच सुबह अचानक मौसम बदलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119