पकौड़े लेने गया पति -बस स्टैंड से गायब हो गई नवविवाहिता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पति के पकौड़े लेने जाने के दौरान बस स्टैंड से एक नवविवाहिता कथित तौर पर गायब हो गई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार घटना 9 मार्च की है। अमरोहा जिले के रहने वाले प्रीतम सिंह अपनी पत्नी रिमझिम को उसके मायके से वापस लाने गए थे। रिमझिम होली मनाने के लिए मायके गई हुई थी। दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


बताया गया कि वापसी के दौरान दोनों बिलारी बस स्टैंड पर अगली बस का इंतजार करने के लिए उतरे। इसी दौरान रिमझिम (18) ने पति से कहा कि उसे भूख लगी है और उसने पास की दुकान से पकौड़े लाने को कहा। प्रीतम पकौड़े लेने चला गया, लेकिन कुछ मिनट बाद जब वह लौटा तो पत्नी वहां नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पहले प्रीतम को लगा कि वह आसपास ही होगी, लेकिन काफी देर तक खोजबीन और लोगों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बस स्टैंड पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे वहां से जाते हुए नहीं देखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


इस संबंध में अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119