गंगोलीहाट में शोक की लहर : होटल व्यापारी केदार सिंह रावल का निधन -नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। प्रसिद्ध होटल व्यापारी एवं रावलगांव निवासी केदार सिंह रावल का 52 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मंगलवार दोपहर हल्द्वानी के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही गंगोलीहाट बाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले केदार सिंह रावल के असामयिक निधन से व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। परिवार में पत्नी जानकी रावल, बड़े पुत्र करन रावल और छोटे पुत्र धीरज रावल का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार देर रात करीब 3 बजे उनका पार्थिव शरीर रावलगांव स्थित आवास पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बुधवार प्रातः रामेश्वर के पवित्र घाट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र करन रावल और छोटे पुत्र धीरज रावल ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

केदार सिंह रावल के निधन पर गंगोलीहाट व्यापार मंडल ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, उपाध्यक्ष हंसा पाठक, सचिव मनीष बिष्ट, जिला अध्यक्ष जनक जोशी, जिला महासचिव नवल किशोर रावल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, संरक्षक किशन उप्रेती, व्यापारी मुकुल शाह, दिनेश बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, कांग्रेस नेता मनोज टम्टा, हिमालयन ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119